कोडरमा: कोडरमा जिले की पुलिस नशे का अवैध कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसी क्रम में कोडरमा पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है.
ओड़िशा से बिहार जा रहे ट्रक के गुप्त केबिन से पुलिस ने 247 किलोग्राम गांजा को बरामद किया गया है. वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

