बोकारो: विस चुनाव को लेकर गाड़ियों की चल रही जांच में पुलिस ने देर रात हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 बी स्थित राजेन्द्र चौक पर वैगनआर से एक लाख 87 हजार 712 रुपया बरामद किया. मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी. देर रात पैसे को लेकर जा रहे लोगों ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए की पैसे कहां जा रहे हैं और किस मकसद को लेकर बोकारो लाए गए है.
गाड़ी व गाड़ी पर सवार लोगों को हरला थाना लाया गया जहां पुलिस कर्मियों ने पैसे की गिनती कर मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. वरीय पदाधिकारियों की जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह पैसा ललपनिया में आदिवासियो के सम्मेलन में आयोजित मेला का है ,जिसे वे लेकर बोकारो आए थे. जानकारी के अनुसार जो पैसा लेकर जा रहे रहे थे वे ट्रस्ट के सदस्य सेक्टर फोर के निवासी रविन्द्र नाथ हासंदा है. टीम को इसका प्रमाण देने के बाद पैसे को रिलीज कर दिया गया.

