BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 दिन में पुलिस ने वसूले जुर्माने से 1.5 करोड़ रुपये

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
कानून तोड़ने पर हुई कड़ी कार्रवाई, 8.5 लाख का कटा चालान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज दिल्ली में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की हिदायत लोगों की दी गई है. हालांकि कई लोग इनका पालन करते हुए दिखाई नहीं दिए गए हैं. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने हाल ही में मास्क न लगाने समेत कई अन्य नियमों पर जुर्माने की राशि में इजाफा कर दिया था. वहीं थोड़े ही दिनों में दिल्ली पुलिस ने नई जुर्माना राशि के हिसाब से करोड़ों रुपये वसूल कर लिए है.

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मास्क न पहनने और अन्य जरूरी दिशानिर्देशों का पालन न करने पर जुर्माने की राशि को 2 हजार रुपये किया जा चुका है. पहले जुर्माने के तौर पर 500 रुपये वसूल किए जाते थे.

वहीं 2000 रुपये के नए जुर्माना राशि के तहत दिल्ली सरकार ने 20 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके बाद अब तक दिल्ली में 2000 रुपये के जुर्माना राशि के हिसाब से चार दिनों में ही 1.5 करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा कर ली गई है.

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 20 नवंबर से अब तक कुल 7,655 चालान जारी किए गए हैं. जिनमें से थूकने के कारण केवल चार चालान जारी किए गए हैं. वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के लिए 218 चालान काटे गए हैं.

इसके अलावा मास्क न पहनने को लेकर सबसे ज्यादा 5388 चालान काटे गए हैं. हालांकि, पुलिस ने कहा कि सोमवार तक कोविड नियमों के उल्लंघन में तेजी से कमी आई है, जहां केवल 410 चालान जारी किए गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने दुःख व्यक्त किया

Next Post

फाइनेंसर की ओर से गाड़ी जब्त करने से परेशान गाड़ी मालिक की आत्महत्या के बाद कोयलांचल उबला

Next Post
फाइनेंसर की ओर से गाड़ी जब्त करने से परेशान गाड़ी मालिक की आत्महत्या के बाद कोयलांचल उबला

फाइनेंसर की ओर से गाड़ी जब्त करने से परेशान गाड़ी मालिक की आत्महत्या के बाद कोयलांचल उबला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d