BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोरी गई बोलेरो को पुलिस ने किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
चोरी गई बोलेरो को पुलिस ने किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई पर एसडीपीओ ने दी बधाई

हजारीबाग(बरकट्ठा): सच ही कहा है कि यदि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित हो तो सफलता जरूर मिलती है. ऐसा ही कारनामा गोरहर व बरकट्ठा पुलिस ने की है. मालूम हो कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गैड़ा से चोरी गई बलेरो को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है कि बीते तीन चार दिनों में बहुत मशक्कत के बाद जीटी रोड में वाहन चोरी का सरगना समेत गिरोह का पर्दाफाश किया गया.

मालूम हो कि ग्राम गैड़ा स्थित  मुकेश राय पिता दुर्गा रॉय के घर के बाहर खड़ी एक बलेरो जेएच ए क्यू 96 23 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी.

प्राप्त जानकारी अनुसार बीते 9 अप्रैल  रात्रि की यह घटना है. इस निमित वादी मुकेश राय ने 10 अप्रैल को थाना कांड संख्या 39/2020 के तहत मामला दर्ज़ करवाई. इसके पश्चात पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया.

इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश व एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम जिसमें बरकट्ठा, गोरहर,चौपारण की पुलिस शामिल थी,ने  सफलता हासिल की.

बताते चले कि थाना कांड संख्या 84/2020  में चोरी गई पिक अप गाड़ी जेएच 02 आर 9326 के अनुसंधान में गठित एसआईटी ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह में संलिप्त बरकट्ठा, तिलैया व राजधनवार के लगभग आधा दर्जन अभियुक्तों को पहले गिरफ्तार किया गया.

गिरोह का सरगना जावेद अंसारी द्वारा बीते 27 जून को चौपारण थाना क्षेत्र के पाण्डेयबारा से पिक अप गाड़ी बीआर 29 क्यू 3135 के संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 213/2020 में चोरी गई पिक अप गाड़ी को राजधनवार से बरामाद किया गया.

साथ ही गिरोह में शामिल अभियुक्तों की निशानदेही पर दूसरा चोरी गई पिक अप गाड़ी जेएच 02 आर 9326 को भी पटना से बरामद किया गया.

उल्लेखनीय है कि कांड में गिरफ्तार अभियुक्त दीपक प्रसाद पिता महेंद्र प्रसाद सा0 कोशमा थाना बरकट्ठा के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर गिरोह में संलिप्त बिट्टू सोनार पिता बीरू सोनार साकिन खरखरी मोड़ थाना मधुबन, धनबाद को गिरफ्तार किया गया.

जिससे ज्ञात हुआ कि बरकट्ठा थाना कांड संख्या 39/2020  में चोरी गई बलेरो जेएच 02 ए क्यू 9623 जो बोकारो ज़िला अन्तर्गत चास थाना कांड संख्या 125/2020 के तहत जब्त कर सूचनार्थ चास थाना में रखा गया है.

गठित टीम ने चास थाना पहुंचकर चोरी के बलेरो का सत्यापन किया गया ,जो सही पाया गया.तत्पश्चात उक्त चोरी गई बलेरो को बरकट्ठा थाना लाया गया.साथ ही अभियुक्त बिट्टू सोनार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

इस कांड के उद्भेदन में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, गोरहर थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, परि0पु0अ0नि0 नरेंद्र कुमार, स0अ0नि0 लक्ष्मण तिवारी एएसआई बाबूलाल चातर, बादल कुमार महतो, चौकीदार राजेन्द्र बल समेत बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवागत कलेक्‍टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्‍न विभागों का किया निरीक्षण

Next Post

मास्क उपयोग नहीं करने वालों से वसूला गया जुर्माना

Next Post
मास्क उपयोग नहीं करने वालों से वसूला गया जुर्माना

मास्क उपयोग नहीं करने वालों से वसूला गया जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d