BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने निकाला जलती चिता से विवाहिता का शव

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in Uncategorized
पुलिस ने निकाला जलती चिता से विवाहिता का शव

Police removed the dead body of a married woman from a burning pyre

Share on FacebookShare on Twitter

बुलंदशहर: बुलंदशहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने पर ससुराल पहुंचे पिता और भाई को ससुरालवालों ने कमरे में बंधक बना लिया और दोनों के विरोध के बावजूद ससुरालवालों ने विवाहिता को श्मशान ले जाकर मुखाग्नि दे दी.

बंधनमुक्त होकर गांव के लोगों के साथ श्मशान पहुंचे पिता पुत्र के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाकर चिता की आग को बुझवाया और विवाहिता के अधजले शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सास, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मथुरा सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूनम की शादी वर्ष 2007 में चोला चौकी क्षेत्र के गांव निवासी पुष्पेंद्र से की थी.

बताया कि पुष्पेंद्र के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका पूनम विरोध करती थी. इसी बात को लेकर पुष्पेंद्र पूनम को प्रताड़ित करता था. वह उसे घरेलू खर्च तक नहीं देता था. बताया कि कई बार उन्होंने पुष्पेंद्र की आर्थिक रूप से सहायता की, मगर फिर भी वह पूनम को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आया.

शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे उन्हें सूचना मिली की पूनम की उसके ससुरालवालों ने हत्या कर दी है. सूचना पर वह बेटे सतवीर के साथ पूनम की ससुराल पहुंचा. बताया कि वह ससुराल पहुंचे तो पूनम चारपाई पर मृत पड़ी हुई थी.

पूछने पर पुष्पेंद्र ने बताया कि पूनम ने फांसी लगा ली है. हम उसका अंतिम संस्कार करने ले जा रहे हैं. इसका विरोध करने पर पुष्पेंद्र ने गांव के लोगों के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और पूनम के शव को श्मशान ले गए.

सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें बंधन मुक्त कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जब वह गांव के लोगों के साथ श्मशान पहुंचे तो ससुरालवालों ने पूनम के शव को चिता पर रखकर आग लगा दी थी.

विरोध करने पर पुष्पेंद्र ने गांव के लोगों के साथ मिलकर उनके व उनके गांव के लोगों के साथ मारपीट की. मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाकर चिता की आग को बुझवाया और पूनम के शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

बताया कि पुष्पेंद्र ने अपनी मां और भाभी के साथ मिलकर पूनम की हत्या की है. मृतका का तीन वर्ष का एक बेटा भी है. कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. मृतका के पिता की तहरीर पर पति पुष्पेंद्र, समेत सास और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, कई राज्यों पर खतरा

Next Post

पटाखे से लगी गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Next Post
पटाखे से लगी गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

पटाखे से लगी गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d