रांची: घरेलू काम के लिए लाई गई एक 7 साल की बच्ची को पुलिस ने रेस्क्यू किया है. बच्ची को बहुत बुरी तरह से पीटा गया है. पंडरा ओपी पुलिस और सिडब्यूसी की टीम ने कारवाई कर बच्ची को रेस्क्यू किया है.
रूपा वर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण रांची ,बाल अधिकार कार्यकर्ता बैधनाथ कुमार और समाजसेवी नितेश भारद्वाज की पहल पर बच्ची को एक घर से बरामद किया गया है. बच्ची के साथ बड़ी बेहरमी से मारपीट की गयी है. प्राइवेट अंगों पर दागा गया है.

