महराजगंज: महराजगंज जिले के नगर पालिका परिषद के शास्त्रीनगर वार्ड में सोमवार की रात में कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा कोतवाली पुलिस ने सूचना पा कर एक मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की.
मकान की तलाशी के दौरान कमरे से कंडोम का कार्टून, दवाइयां और शराब की खाली बोतलें मिली हैं. कोतवाली पुलिस ने एक घंटे तक मकान में छानबीन किया. इस तलाशी में कोतवाली पुलिस ने छः लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें दो युवती, दो महिलाओं और दो पुरुष को गिरफ्तार कर पूछताछ कि जा रही है.
महराजगंज कोतवाली के महिला पुलिस ने महिलाओं को साथ लेकर कोतवाली पहुंची. पूछताछ करने के बाद पता चला कि एक महिला बिहार के बेतिया जिले की रहने वाली है, वहीं दो सिसवा बाजार और एक भिटौली की रहने वाली निवासी बताई जा रही है.
कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
एक महिला समेत तीन लड़कियां बरामद, दो ग्राहक भी पकड़े गए
सोमवार की रात कोतवाली प्रभारी एके सिंह और महिला थाना प्रभारी मनीषा सिंह ने फोर्स के साथ अचानक दबिश तो इसका खुलासा हुआ. एक महिला समेत तीन लड़कियों को पकड़ा गया है. इसके अलावा दो नाबालिग बच्चियां भी मिली हैं. दो ग्राहकों को भी मौके से दबोचा गया है.
महराजगंज जिले के अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने काका मैरेज हाल के पीछे सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान वहां वहा से दो नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद सभी को महिला थाने भेज दिया गया.

