जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज में घूरपुर थाने की करमा चौकी पुलिस ने गुरुवार की शाम अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया. चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह अपने सिपाहियों पंकज सिंह, अमित यादव के साथ शहीद नगर चौराहे पर आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की, गाड़ियों के कागजात देखें तथा उनकी और गाड़ियों की तलाशी ली गई.
इस मौके पर बिना मास्क लगाए चलने वालों पर भी कार्रवाई की गई. चौकी इंचार्ज ने बताया की अपराधियों पर धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही साथ वैश्विक महामारी के प्रति लोगों को सावधानी बरतने के लिए सचेत किया जा रहा है. इस मौके पर पुलिस ने आसपास के गांव का भी दौरा किया और लोगों से सचेत और सावधान रहने की अपील की.

