90 मवेशियों में से सात की हुई मौत
रांची: पशु तस्करी पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने शनिवार की रात बुंडू टोल प्लाजा के पास मवेशियों के ले जा रहे तीन ट्रकों को पकड़ा. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने कार्रवाई की है.
पुलिस ने तीनों ट्रक ड्राइवर और खलासी से इस बारे में पूछताछ की है. ट्रक में कुल 90 मवेशी लोड थे, जिनमें सात मवेशी की मौत हो गयी.
जानकारी के मुताबिक, तस्कर मवेशियों को बिहार के चौसा से कोलकाता ले जा रहे थे. इसी दौरान शनिवार की रात पुलिस ने बुंडू टोल प्लाजा के पास तीन ट्रक मवेशियों को पकड़ा, इनमें कुल 90 मवेशी लोड थे.

