बरकट्ठा:बरकट्ठा पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार के दोपहर में कल्हाबाद के पैसरा गांव के समीप अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर को जब्त किया ।
जब्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया।सूत्र से जानकारी अनुसार सखुआ व शीशम लकड़ी का लगभग 19 बोटा से लदा ट्रैक्टर पैसरा के पास दिखाई दिया।सूत्र से मिली जानकारी अनुसार थाना प्रभारी अशोक राम के निर्देश पर एएसआई बाबूलाल चातर ने उक्त ट्रैक्टर को पकड़कर थाना लाया।
थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया गया।किंतु बात नही हो पाई ।जब्त वाहन महिंद्रा कंपनी का व बिना नंबर का है।वहीं ट्रैक्टर चालक की पहचान सोहन महतो पिता मोहन महतो को ग्राम अचलजामो,विष्णुगढ़ निवासी के रूप में हुई।जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया ।देर शाम तक पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी।पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है।

