BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अधिकारियों को धमकाने वाले ठेकेदारों को नोटिस भेज रही पुलिस

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान है पुलिस प्रशासन
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: सरायढेला स्थित सीपीडब्लूडी कार्यालय में घुसकर अधिकारियों को डराने धमकाने तथा सुरक्षा गार्ड का बंदूक छीनने के प्रयास मामले में सरायढेला पुलिस ने गोपाल सिंह तथा संजय पांडे समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.  दोनों ठेकेदारों पर कार्रवाई से पूर्व पुलिस उसका पक्ष जानना चाह रही है, लिहाजा दोनों के घर नोटिस भेज रही है.  तत्पश्चात पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में ठेकेदारों ने कानून हाथ में लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.  मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर कुछ दबंग ठेकेदारों ने ना केवल अधिकारियों को धमकाया, बल्कि सुरक्षा गार्ड की बंदूक भी छीनने का प्रयास किया.  इस मामले को लेकर सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ने एसएसपी से शिकायत भी की थी.  यहां तक कि कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार व कुछ अन्य इंजीनियर को भी धमकी दी गई थी.  घटना शाम तीन बजे के करीब की है.  उस वक्त सीपीडब्लूडी कार्यालय में अधिकारियों की वीडियों क्रांफेसिंग चल रही थी.  तभी कार से आए चार-पांच लोग गाली देते हुए कार्यालय में प्रवेश किए और अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया.  तभी ठेकेदारों ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी.  कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार को भी धकाया.  गोली मार देने की धमकी.  इसके बाद कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल था.

बीच बचाव में गए सुरक्षागार्ड से भी मारपीट की गई और उसका हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया.  इस घटना को लेकर कार्यापालक अभियंता मनोज कुमार ने एसएसपी असिम विक्रांत मिंज को शिकायत की है तथा सरायढेला थाना को भी सूचना दी.  सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.  मामले में सीपीडब्लूडी के कर्मियों ने दो टेकेदार गोपाल सिंह तथा संजय पाडे की पहचान की गई है.  इनके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.  गोपाल सिंह सरायढेला का रहने वाला बताया जाता है, वहीं संजय पांडे धनबाद थाना क्षेत्र का है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 3 आतंकी ढेर, 2 दहशतगर्द धार्मिक स्थल में छिपे, सेना ने दिया सरेंडर का मौका

Next Post

रांची में थाने के चालक का बालू, कोयला तस्करों और अपराधियों से था सांठगांठ, जांच के बाद हटाया गया

Next Post
मुंबई पुलिस में 65 अफसरों का ट्रांसफर, वाझे के नजदीकी रहे है क्राइम ब्रांच में तैनात अधिकारी

रांची में थाने के चालक का बालू, कोयला तस्करों और अपराधियों से था सांठगांठ, जांच के बाद हटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d