BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वेटर के टैग से पुलिस ने सुलझाई सूटकेस की गुत्थी

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in Uncategorized
स्वेटर के टैग से पुलिस ने सुलझाई सूटकेस की गुत्थी

स्वेटर के टैग से पुलिस ने सुलझाई सूटकेस की गुत्थी

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई की क्राइम ब्रांच ने स्वेटर पर लगे टैग की मदद से माहिम बीच पर सूटकेस के अंदर मिले शवों के टुकड़ों की गुत्थी सुलझा ली है. कुछ दिनों पहले यह सूटकेस बीच पर तैरता हुआ मिला था. पुलिस के अनुसार यह शव एक संगीतकार का था. जिसकी गोद ली हुई बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी. स्वेटर पर मिले टेलर के टैग से पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि शव 59 साल के गिटारिस्ट बेनेट रिबेलो का है. आगे की जांच में पता चला कि संगीतकार की हत्या के बाद उसकी 19 साल की बेटी आराध्या पाटिल ने 16 साल के ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर शव के टुकड़े कर दिए.

पुलिस का कहना है कि आराध्या ने रिबेलो को इसलिए मारा क्योंकि वह उसका यौन शोषण करता था और लड़के के साथ उसके रिश्ते का विरोध करता था. रिबेलो पर पहले बांस के डंडे से हमला किया गया और उसके मुंह पर मच्छर मारने वाली दवा लगा दी. इसके बाद दोनों ने उसे 26 नवंबर की शाम को वकोला के फ्लैट में चाकू से गोद दिया.

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त शाहजी उमाप ने कहा, ‘उन्होंने तीन दिनों तक शव को घर में रखा. इस दौरान रिबेलो की बेटी और ब्वॉयफ्रेंड फ्लैट पर ही मौजूद थे. उन्होंने तेज धार वाले चार चाकूओं से शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा. शव के टुकड़े करने से पहले चाकू को गरम किया गया. इसके बाद तीन सूटकेस में भरकर मीठी नदी में फेंक दिया.’

उमाप ने कहा, ‘दोनों आरोपी रिक्शा के जरिए सूटकेस को नदी तक लेकर गए थे. जिसमें से एक बहता हुआ माहिम बीच पर पहुंच गया. स्वेटर पर लगे टेलर के टैग से मृतक की पहचान हुई. सूटकेस में कुछ अन्य कपड़े भी मौजूद थे. टेलर ने अपने ग्राहकों के रिकॉर्ड देखने के बाद बताया कि यह स्वेटर उसने बेनेट के लिए बनाया था.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

Next Post

शार्ट सर्किट की वजह से 3 बसों में लगी आग, जलकर हुई खाक

Next Post
शार्ट सर्किट की वजह से 3 बसों में लगी आग, जलकर हुई खाक

शार्ट सर्किट की वजह से 3 बसों में लगी आग, जलकर हुई खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d