BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थानाध्यक्ष हत्याकांड: पुलिस ने 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
115 किग्रा अफीम डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के किशनगंज जिले के टाउन थानाध्यक्ष की हत्या मामले में शामिल अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है. पुलिस थानाध्यक्ष की हत्या में शामिल किसी को बख्शने के मूड में नहीं है. बिहार पुलिस ने बंगाल पुलिस की मदद से अब तक घटना में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है. बता दें कि इन आठ अपराधियों में पांच अपराधियों की गिरफ्तारी बंगाल पुलिस ने की है, जबकि 3 अपराधियों की गिरफ्तारी और बाइक की बरामदगी बिहार पुलिस ने की है.

बंगाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों में फिरोज आलम, अबुजार आलम, शहीनुल खातुन, मलिक उर्फ अबदुल मलिक और इसराईल शामिल हैं. सभी अपराधी पांजीपाढ़ा गांव के रहने वाले हैं. वहीं, बिहार पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मतीकुल, अंसारुल और शाह जमाल शामिल हैं.

बता दें कि 9 अप्रैल की रात जिले के ढ़ेकसारा मुख्य रोड पर हुई बाइक लूट की घटना की सूचना पाकर किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच की थी. जांच के दौरान पीड़ित मुस्फीक आलम ने बताया था कि बाइक की रोशनी में उसने लूट में शामिल अपराधी की पहचान मो.जाकीर के रूप में की है, जिसके बाद थानाध्यक्ष ने सर्किल इंस्पेक्टर किशनगंज को दलबल के साथ घटनास्थल बुलाया था और उक्त टीम के साथ आरोपी के गांव में छापेमारी की थी.

हालांकि, वहां जाकर टीम को पता चला कि आरोपी अपने ससुराल पांजीपाड़ा में है. ऐसे में उक्त टीम ने पांजीपाड़ा थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जांच पड़ताल में सहयोग करने का अनुरोध किया. वहीं, दूसरी टीम अपराधी का पीछा करते हुए उसके गांव पहुंचकर छानबीन करने लगी. जांच पड़ताल के क्रम में जाकीर के ससुराल वालों और ग्रामीणों ने डाकू कहकर पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए, मुस्फीक के दो ग्रामीणों को बंधक बनाकर मृतक एसएचओ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

इधर, टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई और पांजीपाड़ा थाने पहुंचे. पीड़ित मुस्फीक भी आपनी जान बचाते हुए मौके पर से भागा. इस दौरन उसने देखा कि उससे लूटी गई बाइक पर दो आदमी सवार होकर किशनगंज की ओर से आ रहे हैं, जिसे उसने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस को घटन की सूचना दी. स्थानीय थाना पुलिस बाइक और अपराधी को पकड़कर थाने ले लाई, जिसके बाद बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया. इसी मामले में बिहार पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की है. जबकि बंगाल के पांजीपाड़ा में थानाध्यक्ष की पिटाई और हत्या मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन को लेकर आज शाम हो सकता है फैसला: महाराष्ट्र सरकार

Next Post

नवरात्र के दौरान बड़े मंदिरों में भक्तों का प्रवेश बंद, फूलों के दाम 50 से 80 फीसदी तक गिरे

Next Post
नवरात्र के दौरान बड़े मंदिरों में भक्तों का प्रवेश बंद, फूलों के दाम 50 से 80 फीसदी तक गिरे

नवरात्र के दौरान बड़े मंदिरों में भक्तों का प्रवेश बंद, फूलों के दाम 50 से 80 फीसदी तक गिरे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d