BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘चरित्र प्रमाण पत्र’ बनवाने के लिए अब थानों की दौड़ नहीं लगानी होगी

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in Uncategorized
‘चरित्र प्रमाण पत्र’ बनवाने के लिए अब थानों की दौड़ नहीं लगानी होगी
Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची, चतरा और धनबाद में यह सुविधा शुरू हो चुकी है

रांची: लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग की पहल पर एनसीआरबी ने नया सॉफ्टवेयर डेवलप किया है. इस सॉफ्टवेयर की मदद से लोग घर बैठे चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. घर बैठे ही लोगों को चरित्र प्रमाण ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा.  झारखंड में धनबाद पहला जिला है, जहां इस सिस्टम को लागू किया गया है. इसके बाद रांची और चतरा में इसे लागू किया गया.

चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहले थानों और एसपी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे. बहाली के दौरान अभ्यथियों की कतार लग जाती है. कई बार ऐसा भी हुआ है कि प्रमाण पत्र बनाने में विलंब के कारण अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और पुलिस को लाठी चटकानी पड़ी है. लेकिन अब ऐसी समस्या से लोगों को निजात मिल गयी है. नई व्यवस्था में 25 रुपए का शुल्क भी नहीं लग रहा.

15 दिनों में 500 को मिला करैक्टर सर्टिफिकेट:

ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को शुरू हुए अभी 15 दिन हुए हैं. धनबाद सीसीटीएनएस के पदाधिकारी बताते हैं कि इन 15 दिनों में 800 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें 500 लोगों को बगैर थानों के चक्कर कांटे ही घर बैठे चरित्र प्रमाण पत्र मिल गए.

इस प्रक्रिया से अभ्यर्थियों और विशेषकर ठेकेदारों को लाभ मिला है. कई लोगों को निश्चित समय अवधि से पहले ही करैक्टर सर्टिफिकेट बनाकर अपलोड कर दी गई.

 क्या है प्रक्रिया:

ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को  citizen.jhpolice.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. यहां यूजर आईडी और पासवर्ड देकर करैक्टर सर्टिफिकेट से जुड़े जानकारी भरने होंगे. पूरी जानकारी भरने के बाद अपलोड करते ही सीसीटीएनएस पदाधिकारी को अनुरोध नंबर और आवेदक को एप्लीकेशन नंबर फोन पर मिल जाएगा.

आवेदन के 15 दिनों बाद ऑनलाइन अपलोड हो सकेगा:

आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर ही उसी साइट पर जाकर उसी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यपाल ने करम पर्व की शुभकामनाएं दी

Next Post

कलेक्टर ने पोहरी और बैराड़ तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण

Next Post
कलेक्टर ने पोहरी और बैराड़ तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने पोहरी और बैराड़ तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d