BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किशोरी की सूचना पर पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
किशोरी की सूचना पर पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह
Share on FacebookShare on Twitter

रामनगर (नैनीताल): रविवार दोपहर 112 नंबर पर रामनगर की तेलीपुरा की एक किशोरी ने पुलिस को  फोन किया और बताया कि उसके परिजन जबरदस्ती उसका विवाह करा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के पिता और दूल्हे को पकड़कर बाल विवाह रुकवा दिया. वहीं, किशोरी को नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया और पिता के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

दरअसल पुलिस को किशोरी का फोन आया उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी जबरन शादी करा रहे हैं. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने एक कमरे से किशोरी को बरामद किया और पिता सहित दूल्हे (18) को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई. कोतवाली में पुलिस ने किशोरी से मामले की जानकारी ली. शादी गुपचुप तरीके से कराई जा रही थी.

मां और भाई की पहले हो चुकी मौत

किशोरी (15) ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही बदायूं अपने मौसी के यहां से आई थी. उसके पिता तेलीपुरा में एक गोदाम में गार्ड हैं. मां और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है. परिवार में पिता और वही हैं. नाबालिग होने के चलते वह शादी नहीं करना चाहती है. इस पर पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और बिना उसकी मंजूरी के शादी करा रहे हैं.

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी के परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उसकी देखरेख कर सके. किशोरी को हल्द्वानी नारी निकेतन भेज दिया गया है और किशोरी के पिता और दूल्हे का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में प्रवासी मजदूरों के आने से बढ़े कोरोना मरीज

Next Post

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरें होंगे शामिल

Next Post
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरें होंगे शामिल

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरें होंगे शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d