BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 एकड़ में लहलहाती अफीम की खेती पर पुलिसिया डंडे का प्रहार

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
घोर नक्सल इलाके में अवैध अफीम पर चले डंडे
Share on FacebookShare on Twitter

बाद में शेष बचे फसल ट्रैक्टरों से रौंद डाले गए

चतरा: नशे के सौदागरों व माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस पूरी तरह एक्शन में है. पुलिस मुख्यालय व एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर जिले के अधिकारी व जवान लगातार सड़क से लेकर जंगल तक का खाक छान रहे हैं.

यही कारण है कि जहां जिले में सक्रिय तस्कर व माफिया नशे के खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. वहीं सुदूरवर्ती जंगली इलाकों में चोरी छिपे नशे की खेती में जुटे तस्करों पर पुलिसिया नकेल कसने में झारखंड पुलिस पूरी तरह सफल भी हो पा रही है. 

इधर सदर थाना पुलिस ने भी अवैध अफीम की खेती व इससे जुड़े तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगली ईलाकों में चोरी-छिपे वन भूमि पर वृहत स्तर पर लगाए गए अफीम के खेती पर डंडा चलाकर तस्करों को बड़ा आर्थिक चोट दिया है.

संयुक्त टीम ने सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा पंचायत अंतर्गत नक्सल प्रभावित कच्चा व कढ़ीमा समेत आधा दर्जन गांवों से सटे जंगलों में अभियान चलाकर करीब छह एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया है. 

अपनी सख्ती से बड़े से बड़े अपराधियों व उग्रवादियों से राज खुलवाने वाले जवानों ने हांथो में लाठी व डंडे लेकर जंगल मे लहलहा रहे अफीम के फसल को नष्ट कर तस्करों को चेतावनी दी है. जब फसल को तोड़ते-तोड़ते अधिकारी व जवान थक गए तो टीम ने अफीम की खेती पर अपनी मौजूदगी में ट्रैक्टर तक चलवा दिया. ताकि अवैध नशे के कारोबार से जुड़े माफियाओं व तस्करों की रातों-रात लोगों के सेहत व जान से खिलवाड़ कर अमीर बनने की चाहत पूरी तरह से चकनाचूर हो जाए. हालांकि इस दौरान मौके पर पुलिस को देख तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल जरूर रहे. 

इस मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा है कि कानून को हाथ में लेकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले तस्करों, माफियाओं व असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा. अफीम की खेती व अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस निरंतर अभियान चलाते रहेगी. पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमानत पर सुनवाई टलने से आरजेडी कार्यकर्ता और लालू के समर्थकों में निराशा

Next Post

झारखंड: शिक्षकों का बढ़ेगा वेतनमान

Next Post
झारखंड: शिक्षकों का बढ़ेगा वेतनमान

झारखंड: शिक्षकों का बढ़ेगा वेतनमान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d