BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस टीम पर हमला कर भीड़ ने पिस्टल छीनी, थानेदार आईसीयू में भर्ती

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
पुलिस टीम पर हमला कर भीड़ ने पिस्टल छीनी, थानेदार आईसीयू में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला में सकरा थाना पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में घायल हुए सकरा थानेदार रामनाथ प्रसाद की हालत नाजुक है. थानेदार के अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. भीड़ ने हमले के दौरान थानेदार का पिस्टल भी छीन ली थी, लेकिन बाद में उसे बरामद कर लिया गया.  इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

घटना सकरा थाने के मुसहरी गांव की है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर शराब माफिया ने अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 9 बजे सकरा के मुसहरी गांव के पास बाढ़ पीड़ितों ने एनएच 28 को जाम कर दिया था. उनका आरोप था के बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है. सूचना मिलने पर थानेदार गश्ती टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में लगे थे. इसी बीच भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

भीड़ ने थानेदार को बनाया निशाना

सबसे आगे होने की वजह से थानेदार भीड़ की चपेट में आ गए. थानेदार को सिर में गंभीर चोट आई है. थानेदार के साथ गए पांच पुलिसकर्मी भी घायल हैं. सभी घायलों को सकरा अस्पताल ले जाया गया जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. सिर में ज्यादा चोट आने और स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से थानेदार रामनाथ प्रसाद को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस मामले की सूचना जब जिला पुलिस को मिली उसके बाद दल बल के साथ वरीय पदाधिकारी सकरा गए और हालात को संभाला. इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से लटकता मिला थाना के रसोइया का शव, हत्या की आशंका

Next Post

सूरज हत्याकांड में पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

Next Post
दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोप में ‘पिंजरा तोड़’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

सूरज हत्याकांड में पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d