BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मवेशी तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल को बनाया बंधक

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
मवेशी तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल को बनाया बंधक
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: मवेशी तस्करी के भगोड़े आरोपियों को पकड़ने गई जम्मू पुलिस की टीम पर इलाके के लोगों ने लाठियों और डंडो से हमला कर दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. इन पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

दरअसल मामला जम्मू के बागे-बाहु पुलिस स्टेशन का है जहां दर्ज एक मवेशी तस्करी के मामले के मुख्य आरोपियों अली गुज्जर और कालू गुर्जर अदालत की सुनवाई में हाजिर नहीं हुए.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर पुलिस को दोनों आरोपियों को पेश करने के निर्देश दिए थे.

कोर्ट के निर्देशों के बाद जम्मू पुलिस ने एक टीम बनाकर इन भगोड़ों की तलाश शुरू की. जैसे ही पुलिस टीम इन दोनों भगोड़ो के घर पहुंची तो इलाके में मौजूद लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया.

इन लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं. हमलावरों ने तीन पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की. उनके चुंगल से जैसे ही पुलिस की टीम ने वहां से निकलना चाहा तो लोगों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया.

इस घटना में कांस्टेबल तारिक हुसैन, कांस्टेबल गिरधारी लाल और कांस्टेबल अशोक सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों पर रास्ता रोकने, हत्या का प्रयास करने, सरकारी कर्मी के कामकाज में दखल देने और पथराव करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

जम्मू पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली-NCR में जल्द आ सकता है महाभूकंप: IIT प्रोफेसर

Next Post

पौधों की बच्चे की तरह करें देखभाल: विधायक

Next Post
पौधों की बच्चे की तरह करें देखभाल: विधायक

पौधों की बच्चे की तरह करें देखभाल: विधायक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d