BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिखा सामाजिक सौहार्द

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in समाचार
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिखा सामाजिक सौहार्द

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिखा सामाजिक सौहार्द

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(बसिया): अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित निर्णय के आलोक में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज अनुमंडल मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बीच पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च किये जाने की सूचना है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद यहां के पारंपरिक सौहार्द पर किसी प्रकार से कोई सवाल खड़ा नहीं हुआ है, जबकि आम दिनों की तरह लोग अपने सामान्य गतिविधियों में संलिप्त नजर आए.

ज्ञातव्य है कि गत दिनों आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय सामाजिक नेतृत्व के द्वारा पारंपरिक सौहार्द को लेकर यहां जो आश्वासन दिया गया था, तत्संबंधी समाचार आने के बाद लोग उसका अक्षरशः अनुपालन करते नजर आए.

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रशासनिक महकमे ने भी सहयोगात्मक रवैया अपनाया और प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने पुलिस बल के साथ मुख्यालय के अतिरिक्त कोनबीर, लोंगा, किन्दिरकेला आदि बड़ी आबादी वाले गांवों में फ्लैग मार्च कर विधि व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने संकल्प का खुला प्रदर्शन किया. प्रशासन के इस एहतियाती कार्यवाही को यहां के लोगों के द्वारा सराहना किये जाने की सूचना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या फैसला: राज ठाकरे ने कहा, सार्थक हुआ कारसेवकों का बलिदान

Next Post

23 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा जल्द होगी : अजय कुमार

Next Post
23 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा जल्द होगी : अजय कुमार

23 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा जल्द होगी : अजय कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d