सिमडेगा: समहरणालय, सिमडेगा में पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा की अध्यक्षता में सिमडेगा पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग में एक अनोखी पहल, ‘‘पुलिस अंकल ट्यूटोरियल’’ की वर्ष 2021 में शुरूआत करने के लिये एक आवश्यक बैठक ‘गूगल मीट’ के माध्यम से की गयी, जिसमें पुलिस कप्तान ने निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये:-
👉1. कोविड – 19 के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक सेन्टर में कोचिंग की शुरूआत की जायेगी, जिसके प्रत्येक ट्यूटोरियल सेन्टर में मास्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था रहेगी. शारीरिक दूरी का अनुपालन कारगर ढंग से किया जाएगा.
👉2. कोचिंग का उद्घाटन 08 जनवरी 2021 को 02:30 बजे अपराहन में जिला के सभी थानों/ओ0पी0 क्षेत्रों में निर्धारित किया गया है. जिला स्तर पर सिमडेगा मुख्यालय में इस कार्यक्रम का उद्घाटन कोविड – 19 प्रोटोकाॅल विधिवत किया जाएगा.
👉3. सभी थाना,ओ0पी0 को स्टेशनरी सामग्रियां ससमय उपलब्ध करा दी जायेंगी.
👉4. सभी गणमान्य शिक्षकों को पचहान पत्र निर्गत किया जायेगा.
👉5. कोचिंग के सभी छात्र एवं छात्राओं को भी पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा. साथ ही साथ सभी छात्र एवं छात्राओं को आवश्यक पठन-पाठन सामग्री ससमय उपलब्ध करायी जायेगी.
👉6. सभी शिक्षकों को जरूरत के सामान मुहय्या कराये जायेंगे.
👉7. सभी थाना,ओ0पी0 प्रभारी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र के अग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षकों तथा वर्ष 2021 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्र एवं छात्राओं की सूची दिनांक-30.12.2020 तक उपलब्ध करा देंगे.
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिमडेगा, जिला काॅर्डिनेटर प्रेम कुमार शर्मा, (शिक्षण) विष्णुदेव प्रसाद, मो0 जमील अंसारी, मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा (सभी शिक्षकगण) एवं सभी थाना, ओ0पी0 प्रभारी गूगल मीट के माध्यम से कोविद प्रोटोकाॅल के तहत अपने-अपने क्षेत्रों के शिक्षकों के साथ उपस्थित हुए.

