पटना: साइंस कॉलेज के पास प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. यह घटना बिहार की राजधानी पटना की है. सभी प्रदर्शनकारी बिहार पुलिस परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाने के बाद प्रदर्शन कर रहे थे और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.
ये सभी प्रदर्शनकारी बिहार पुलिस परीक्षा देने के लिए आए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया है. जिसके बाद वो प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे .

