रांची: हैदराबाद से लौटे सभी मजदूरों व छात्रों को हटिया स्टेशन से बस के द्वारा उनके गृह जिला भेजा जाना था.
चतरा से मजदूरों व छात्रों को लेने आई पुलिस की टीम सभी को लेकर करीब रात 1 बजे हटिया स्टेशन से चली.
सूत्रों के अनुसार घटना शुक्रवार लगभग रात 2 बजे की है जब ओरमांझी घाटी में पुलिस इनवेडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
जिसमे ASI समेत 5 आरक्षी घायल हो गए.
ASI समेत गंभीर रूप से घायल तीन आरक्षी को रिम्स रांची लाया गया. जहाँ ड्राइवर दिनेश कुमार को डॉक्टरों ने मृत बताया और गंभीर रूप से घायल ASI और आरक्षी का रिम्स में इलाज चल रहा है.
वही तीन घायल आरक्षी को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है इन्हें मामूली चोटें आई है.
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तत्काल रिम्स पहुंच कर घायलों को भर्ती कराया. उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है हमारे एक आरक्षी की मौत हो गई है इससे काफी मर्माहत हूं. घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है.
कैसे हुई घटना
जानकारी के अनुसार हैदराबाद से लौटे चतरा के मजदूरों व छात्रों के लेने आई टीम, सभी छात्रों मजदूरों के लेकर चतरा लौट रही थी.
इसी क्रम में ओरमांझी घाटी में बस के पीछे जा रही पुलिस टीम की इनवेडर जीप का पिछला टायर ब्रस्ट हो जाने से जीप असंतुलित हो डिवाइडर से टकरा गई.
सूचना प्राप्त होने के पश्चात चतरा के पुलिस मेंस के पदाधिकारी रांची रिम्स के लिए रवाना हुए.

