गुमला: एनएच 43 पारस पुल के पास पुलिस वाहन की बालू लदा ट्रक से टक्कर हो गयी.पुलिस वाहन में भरनो थानेदार सिद्धेश्वर सिंह,एएसआई एतवा उरॉव व चालक सवार थे.दुर्घटना में थानेदार सिद्धेश्वर सिंह,एएसआई एतवा उरॉव,ड्राईवर अमित तिग्गा घायल हुए.दुर्घटना में पुलिस जिप पुल के नीचे गिरते गिरते बची.सभी पदाधिकारी बाल बाल बचे.सभी को भरनो अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी.थानेदार पुराना थाना से नया थाना जा रहे थे इस बीच पुल के बीचो बीच बालू लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में धक्का दिया.दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राईवर फरार हो गया.पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है.

