डीजीपी ने बैठक कर सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
रांची.:- कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अब झारखंड पुलिस ने भी सख्त एक्शन में नजर आएगी. राज्य के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में आज रांची में हुई बैठक में इसे लेकर आवश्यक बैठक हुई.
डीजीपी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने, आम लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने, उन्हें समझाने और जानबूझ कर नियमों की अनदेखी करने पर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

