BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आवारा कुत्तों के काटने से पुलिसकर्मी की मौत

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in Uncategorized
आवारा कुत्तों के काटने से पुलिसकर्मी की मौत

आवारा कुत्तों के काटने से पुलिसकर्मी की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ः सरकारी तंत्र के द्वारा खुले में शौच मुक्त जिला होने का प्रमाण पत्र हासिल कर चुके रामगढ़ जिले का काला सच सामने आया है.

रामगढ़ पुलिस लाइन में रसोईया का काम करने वाले संतोष कुमार उरांव उम्र लगभग 35 वर्ष की मौत कुत्तों के काटने से हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष उरांव सुबह लगभग 5:00 पुलिस लाइन से निकलकर शौच करने दामोदर नदी तट पर गए थे.

पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार संतोष की तबीयत पहले से खराब थी. हालांकि पुलिस लाइन में मंगलवार के रात का खाना संतोष उरांव ने ही बनाया था.

उन्होंने कुछ सिपाहियों को ठंड लग जाने की शिकायत भी की थी. सुबह बिजली नहीं होने के कारण पुलिस लाइन स्थित शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी.

जिसके कारण वह शौच के लिए दामोदर तट पर चले गए. जहां अत्यधिक ठंड के कारण वह गिर पड़े और आवारा कुत्तों के काटने से उनकी मौत हो गई.

पानी नहीं होने के कारण पुलिस लाइन में रहने वाले अन्य सिपाही भी जब शौच के लिए नदी तट पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई.

जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

पोस्टमार्टम के बाद संतोष उरांव के शव को उनके पैतृक आवास भिजवाया गया. पुलिस लाइन में जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी निवास करते हैं. वहां पर शौचालय में समय से पानी उपलब्ध ना रहना पुलिसकर्मियों की दुर्दशा और व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस ओबीसी विभाग का धरना 15 को, तैयारियों को लेकर बैठक

Next Post

वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Next Post
वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d