BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेटी की मौत की जांच की मांग कर रहे पिता को पुलिसवाले ने मारी लात

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
बेटी की मौत की जांच की मांग कर रहे पिता को पुलिसवाले ने मारी लात

बेटी की मौत की जांच की मांग कर रहे पिता को पुलिसवाले ने लात मारी

Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबादः नारायणा जूनियर कॉलेज में 11वीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा संध्या रानी ने कथित तौर पर हॉस्टल में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी.

कॉलेज परिसर में हुई इस मौत पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया. फ्रीजर में डालकर छात्रा का शव मोर्चरी में रखा गया था. दर्जनभर छात्रों के एक समूह ने उसके शव को जबरन मोर्चरी से निकाल लिया ताकि प्राइवेट कॉलेज में उसे रखकर विरोध-प्रदर्शन किया जा सके.

इसी दौरान पुलिस वाले छात्रा के शव को तेजी से मोर्चरी के तरफ ले जाने लगे, तभी मृत छात्रा के पिता शव के आगे लेट गए. इसके बाद एक पुलिसवाले ने मृत छात्रा के पिता को लात से मार दिया.

#WATCH Telangana: Police personnel kicks father of a 16-yr-old girl who allegedly committed suicide on Feb 24 in her hostel in Sangareddy reportedly because college mgmt did not allow her to go home, although she was ill. A probe has been ordered against the personnel. (26.02) pic.twitter.com/OtxKYDMQ8Z

— ANI (@ANI) February 26, 2020

संबंधित पुलिसवालों को लाइनहाजिर कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. बतातें चलें कि इस शर्मनाक वाकये का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है.

एक बाप जिसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, उसे पुलिस वाले लात मारते दिख रहे हैं. पिता अपनी बेटी के शव को आगे बढ़ने से रोक रहा है और उसे पुलिस वाले हटा रहे हैं.

इसी दौरान एक पुलिसवाला उसे लात मारता दिखाई देता है. संगारेड्डी जिले स्थित नारायणा जूनियर कॉलेज में 11वीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा संध्या रानी ने कथित तौर पर हॉस्टल में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी.

उसके परिवार वाले कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. उनका आरोप था कि उनकी बेटी पिछले 4 दिनों से बीमार थी.

छात्रा को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उसे पहले से मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाटनचेरू के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोंकणा-रणवीर ने तीन साल अलग रहने के बाद दी तलाक की अर्जी

Next Post

सरकार अगर संभाल नहीं सकते तो दे दें इस्तीफा: रजनीकांत

Next Post
सरकार अगर संभाल नहीं सकते तो दे दें इस्तीफा: रजनीकांत

सरकार अगर संभाल नहीं सकते तो दे दें इस्तीफा: रजनीकांत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d