BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी आदेश का उल्लंघन, रोके जाने पर काटा बवाल

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी आदेश का उल्लंघन, रोके जाने पर काटा बवाल

पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी आदेश का उल्लंघन, रोके जाने पर काटा बवाल

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: एक ओर जहां पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार जिले में लॉक डाउन के दौरान लोगों के बेवजह सड़क पर निकलने को लेकर काफी सख्त हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी ही सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में बेपरवाह बने हुए हैं. खुद के पुलिस होने का रौब ही इनके कानून पालन की राह में बाधक है.

Also Read This: TPC उग्रवादियों ने मांझीपाड़ा गांव पर हमला कर जमकर मचाया उत्पात, 5 की पिटाई

रामगढ़ शहर में लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और छावनी परिषद के द्वारा सब्जी मंडी को छावनी परिषद के सुभाष क्रीड़ा मैदान में शिफ्ट किया गया है. मैदान की चारदीवारी में प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का वाहन ले जाने की सख्त मनाही है जिसको अनदेखा करते हुए स्थानीय पुलिस लाइन में तैनात एक जवान जिसका नाम मोहन बताया जा रहा है ने सिविल ड्रेस में एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल ले कर मैदान में प्रवेश कर गया और इधर उधर घूमने लगा. जिला प्रशासन के द्वारा वहां व्यवस्था में लगाए गए अजय मिश्रा के द्वारा रोके जाने पर उक्त पुलिसकर्मी ने खुद के पुलिस होने के रूप में उस पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया.

Also Read This: खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

इस संबंध में अजय मिश्रा के द्वारा छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार को सूचना दी गई है. वहीं पुलिस लाइन के मेजर मंसू गोप ने इस विषय पर कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इमरजेंसी वाली सोच दिखा रही है कांग्रेस: भाजपा

Next Post

सोशल मीडिया के माध्यम से तत्काल मिली वृद्धा को मदद

Next Post
सोशल मीडिया के माध्यम से तत्काल मिली वृद्धा को मदद

सोशल मीडिया के माध्यम से तत्काल मिली वृद्धा को मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d