BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिसवाले हाथ में काली पट्टी बांधकर वकीलों के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in समाचार
पुलिसवाले हाथ में काली पट्टी बांधकर वकीलों के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के साथ झड़प के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कॉन्सटेबल, हवलदार, एसएचओ पुलिस हेडक्वार्टर पर जमा हुए हैं. दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसवाले प्रदर्शन कर रहे हैं.  दिल्ली पुलिस के ये जवान पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए जमा हुए हैं.  इनका कहना है कि वो शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करेंगे और पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखेंगे.

जवान अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. जवानों का कहना है कि हम सिर्फ ये बताना चाहते हैं कि पुलिसवालों के साथ भी सही तरह से व्यवहार होना चाहिए और कानून के मुताबिक समान रूप से सजा मिलनी चाहिए.

प्रदर्शन कर रहे एक जवान ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वकील लगातार पुलिस और आम लोगों के खिलाफ गलत बर्ताव कर रहे हैं और सीनियर कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

दरअसल, शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकील भिड़ गए थे. दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसके बाद वकीलों ने पुलिस जीप समेत कई वाहनों को आग लगा दी थी और तोड़फोड़ की थी.

बता दें कि पार्किग को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग नहीं की गई थी बल्कि जब वकीलों ने डीसीपी को घेरा उस वक्त फायर किया गया. इस बीच दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हुए हंगामे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने से पता चलता है कि पार्किंग को लेकर मारपीट की शुरुआत वकीलों की ओर से हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लातेहार के दो घरों में हुई लाखों की चोरी

Next Post

दिल्ली प्रदूषण से मिली हल्की राहत, NCR में निकली धूप

Next Post
दिल्ली प्रदूषण से मिली हल्की राहत, NCR में निकली धूप

दिल्ली प्रदूषण से मिली हल्की राहत, NCR में निकली धूप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d