रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य के पुलिसकर्मियों ने अपने वेतनमद में से मुख्यमंत्री राहत कोष में इस आपदा की घड़ी में आठ करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करायी गयी है.
इसके अलावा रिम्स के डेंटल एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से भी 51 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध करायी गयी है. मुख्यमंत्री ने सभी समर्थ्य लोगों से मदद की अपील की, ताकि इस राशि से जरूरतमंद और निर्धन परिवारों को सहायता उपलब्ध करायी जा सके.

