BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिसकर्मियों को शराब पीते पकड़े जाने पर तत्काल बर्खास्त किया जाए: CM नीतीश

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
बिहार चुनाव : भारी पड़े नीतीश, लोजपा मामले में भाजपा-जदयू के बीच जारी रहेगा शह-मात का खेल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब पीते पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल बर्खास्त करने का सोमवार को निर्देश दिया. नीतीश ने पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग’ की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य के पुलिसकर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली है, इसलिए यदि कोई पुलिसकर्मी शराब पीते पकड़े जायें, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए.

नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि सभी ग्रामीण चौकीदारों को स्थानीय स्तर पर एक-एक चीज की जानकारी होती है, इसलिये गड़बड़ी पाये जाने पर ऐसे चौकीदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएं. उन्होंने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को सजा भी दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी या किसे कितनी सजा मिली, इन सूचनाओं को प्रचारित किया जाए, ताकि गड़बड़ी करने वालों में भय पैदा हो.

सीएम ने कहा कि इस विषय में भी जानकारी एकत्र करने की जरूरत है कि शराबबंदी के पूर्व शराब का कारोबार करने वाले लोग अब क्या काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे. उल्लेखनीय है बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है.

बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Ind vs Eng: भारत जीत से बस 4 कदम दूर, इंग्लैंड की आधी टीम आउट

Next Post

शेयर बाजार पहली बार नई ऊंचाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 52400 के पार

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार पहली बार नई ऊंचाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 52400 के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d