BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बजट सत्र की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां लगातार जारी, संकट में कमलनाथ सरकार

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
बजट सत्र की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां लगातार जारी, संकट में कमलनाथ सरकार

बजट सत्र की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां लगातार जारी, संकट में कमलनाथ सरकार

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य विधानसभा के सोलह मार्च से प्रारंभ होने वाले बजट सत्र की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां लगातार जारी हैं और प्रमुख दल अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए राज्य से बाहर रखे हुए हैं.

सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लगभग 90 विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास दो रिसार्ट में रखे जाने की सूचनाएं हैं . इसके अलावा भाजपा के एक सौ से अधिक विधायकों को दिल्ली के पास हरियाणा राज्य में आने वाले एक बड़े होटल में ठहराए जाने की खबर है.

वहीं विधायक पद से त्यागपत्र दे चुके सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के छह मंत्रियों समेत लगभग 20 विधायक बंगलूर में सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच ठहराए गए हैं. बंगलूर में रुके विधायक कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक हैं.

माना जा रहा है कि राज्य के बाहर ठहराए गए ‘सुरक्षित’ विधायकों के राजधानी भोपाल लाने के बारे में दोनों ही दलों के रणनीतिकार तय करेंगे, जो फिलहाल राज्यसभा निर्वाचन और सोलह मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र की स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं.

दूसरी ओर राजनैतिक प्रेक्षकों की नजरें अब राज्यपाल लालजी टंडन और विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति पर भी हैं. राज्यपाल होली के बाद आज लखनऊ से भोपाल लौट रहे हैं. दूसरी ओर प्रजापति को दो दिन पहले भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बंगलूर में मौजूद 19 कांग्रेस विधायकों के त्यागपत्र सौंपे थे और तब अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि वे इन पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे. इसके अलावा तीन अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी अपने त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिए हैं.

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जारी सियासी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी सरकार पर आए संकट को दूर करने के लिए भोपाल में रहकर अपने प्रमुख सलाहकारों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में रहकर रणनीति बनाकर उसे अंजाम देने में जुटे हैं. इसमें उनका साथ मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दे रहे हैं. दोनों ही नेताओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत साबित कर देगी.

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ होगा. यह सत्र 13 अप्रैल तक प्रस्तावित है. सत्र का उद्देश्य मुख्य रूप से वित्त वर्ष 2020 21 के वार्षिक बजट को पेश और फिर पारित कराने का कार्य पूर्ण करना है. लेकिन राज्य में मौजूदा हालातों के मद्देनजर यह हंगामेदार और शुरूआती दिन शक्ति परीक्षण के भी साबित होने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सिंधिया

Next Post

स्वस्थ दांतों के लिए अपनाएं आसान टिप्स

Next Post
स्वस्थ दांतों के लिए अपनाएं आसान टिप्स

स्वस्थ दांतों के लिए अपनाएं आसान टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d