BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजनीतिक दिशा तय करेगा तीसरे चरण का चुनाव

by bnnbharat.com
December 11, 2019
in Uncategorized
राजनीतिक दिशा तय करेगा तीसरे चरण का चुनाव

राजनीतिक दिशा तय करेगा तीसरा चरण का चुनाव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची. सूबे के राजनीतिक भविष्य के लिए इस चरण का चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्ष 2014 में इन 17 सीटों में सात सीटों कोडरमा, हजारीबाग, बेरमो, ईचागढ़, खिजरी, रांची और कांके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तीन मांडू, गोमिया और सिल्ली पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), तीन सीटों बरकट्ठा,सिमरिया और हटिया पर झाविमो, दो सीटों बरही और बड़ाकागांव पर कांग्रेस और एक सीट रामगढ़ में आजसू पार्टी तथा धनवार में भाकपा (माले) के उम्मीदवार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे.

बाद में झाविमो तीन और कांग्रेस तथा झाविमो के विधायक भाजपा में शामिल हो गये थे. इस तरह भाजपा विधायकों की संख्या बारह हो गयी.

इस चरण में भाजपा के लिए अपनी सीट बचाने की भी चुनौती होगी, क्योंकि इस चरण में उन चार सीटों पर भी मतदान हो रहा है जहां दलबदल कर चुनावी जंग में उतरे उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में दो मंत्रियों के भाग्य का भी फेसला होना है.

कोडरमा से मंत्री नीरा यादव और रांची से मंत्री सी. पी. सिंह को पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतारा है. पिछले चुनाव में बरकट्ठा से झाविमो के टिकट पर जीत कर आए जानकी यादव , अब ‘कमल’ के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हैं.

जबकि बरही में कांग्रेस से विधायक रहे मनोज यादव अब भाजपा के टिकट पर चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं. मांडू से स्वर्गीय टेकलाल महतो के पुत्र जे.पी. पटेल ने इस वर्ष लोकसभा चुनाव के समय ही झामुमो से किनारा कर लिया था.

इस चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं. रांची जिले के हटिया से पिछली बार झाविमो के टिकट से जीतकर विधानसभा पहुंचे नवीन जायसवाल इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं.

इस चरण का चुनाव आजसू के लिए सबसे अहम माना जा रहा है क्योंकि वह अकेले अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी है. आजसू के नेता भी मानते हैं कि राज्य में आजसू को अपनी ताकत बढ़ाने के लिहाज से इस चरण का चुनाव इसके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.

इस चरण में आजसू ने मांडू, गोमिया, सिमरिया, बड़कागांव, ईचागढ़, रामगढ़, सिल्ली सहित कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. रामगढ़ आजसू की परंपरागत सीट मानी जाती है. रामगढ़ से पिछले चुनाव में आजसू के टिकट पर चंद्रप्रकाश चौधरी विजयी हुए थे.

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद इस विधानसभा चुनाव में आजसू ने उनकी पत्नी सुनीता चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है. इस चरण में राजधनवार सीट पर भी मतदान होना है. सीट से झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी मैदान में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरूवार को, तैयारियां पूरी

Next Post

तीसरे चरण में 350 कंपनी सुरक्षा बलों की तैनाती

Next Post
तीसरे चरण में 350 कंपनी सुरक्षा बलों की तैनाती

तीसरे चरण में 350 कंपनी सुरक्षा बलों की तैनाती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d