संवाददाता,
रांची: मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित समय के मद्देनजर प्रसारण हेतु क्रम के निर्धारण के लिए बैठक हुई.
बैठक में ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न दलों द्वारा किए जाने वाले प्रसारण को लेकर समय अवधि का निर्धारण किया गया.
निर्वाचन आय़ोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश और आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों द्वारा प्रसारण से संबंधित आलेख (स्क्रिप्ट) दूरदर्शन तथा आकाशवाणी में निर्धारित समयानुसार जमा की जाएगी.
इससे संबंधित कमिटी के अनुमोदन के उपरांत प्रसारण की कार्रवाई हो सकेगी. इस बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

