BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में सियासी दांव-पेंच शुरू: तेज प्रताप के खिलाफ महुआ विधानसभा से मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in Uncategorized
बिहार में सियासी दांव-पेंच शुरू: तेज प्रताप के खिलाफ महुआ विधानसभा से मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव-पेंच शुरू है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने के बाद चंद्रिका राय को परसा विधानसभा सीट से टिकट मिलना तय है. चंद्रिका राय परसा विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं और 7 बार इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, चन्द्रिका ने अपनी बेटी और लालू प्रसाद की पुत्रवधु रही ऐश्वर्या राय को भी चुनाव मैदान में उतारने का मन बना लिया है.दरअसल, जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रिका राय ने इशारों ही इशारों में यह ऐलान कर दिया था कि उनकी बेटी ऐश्वर्या जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर तेज प्रताप यादव के खिलाफ महुआ विधानसभा सीट से चुनाव में उतर सकती हैं.
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने के बाद चंद्रिका राय को परसा विधानसभा सीट से टिकट मिलना तय है. चंद्रिका राय परसा विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं और 7 बार इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं. अब सवाल चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय को लेकर खड़े हो रहे हैं, जिसकी शादी लालू प्रसाद के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव के साथ हुई थी.

महुआ विधानसभा से टिकट
बता दें कि तेज प्रताप महुआ विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं और ऐसे में माना जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में जिस तरीके से ऐश्वर्या राय के साथ लालू परिवार ने बुरा बर्ताव करके उन्हें घर से निकाल दिया है, इसी को भुनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड ऐश्वर्या को महुआ विधानसभा से टिकट दे सकती है.
बता दें कि 2018 में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी हुई थी. हालांकि शादी के 6 महीने के बाद ही तेज प्रताप ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी थी. इसी दौरान कई बार ऐश्वर्या को लेकर लालू परिवार में मचे झगड़े को सड़कों पर भी देखा गया, जब ऐश्वर्या राय को लालू परिवार के जरिए घर से निकाल देने की बात सामने आई थी.
अपनी बेटी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आरजेडी विधायक चंद्रिका राय भी काफी नाराज हो गए थे और फरवरी में ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. गुरुवार को वह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के बीच बिहार में कुछ इस तरह से होंगे चुनाव,EC ने जारी की गाइडलाइन,नामांकन से लेकर ज्यादातर प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Next Post

देवघर जिला खनन पदाधिकारी से बदसलूकी, मोहनपुर थाने में मामला दर्ज

Next Post
छेड़छाड़ मामला: डॉक्टर ने महिला को भेजे Suicide मैसेज

देवघर जिला खनन पदाधिकारी से बदसलूकी, मोहनपुर थाने में मामला दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d