BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करोड़ की वसूली के आरोप से महाराष्ट्र में आया सियासी तूफ़ान, सड़क पर उतरेगी BJP

by bnnbharat.com
March 21, 2021
in समाचार
करोड़ की वसूली के आरोप से महाराष्ट्र में आया सियासी तूफ़ान, सड़क पर उतरेगी BJP
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर सनसनीखेज बड़े आरोप लगाए हैं. इस आरोप के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है. पूर्व पुलिस कमिश्नर ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाते हुए कहा है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था. पूर्व कमिश्नर के इन आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रही है. आज सुबह 11.30 बजे के करीब दादर पूर्व (रेलवे स्टेशन) में स्वामीनारायण मंदिर के पास बीजेपी ने प्रदर्शन कार्यक्रम रखा है. यहां पर बीजेपी कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री के खिलाफ गंभीर आरोपों की केंद्रीय सरकारी एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच की मांग करते हैं. यदि केंद्र सरकार इससे सहमत नहीं है तो अदालत की निगरानी में जांच की जानी चाहिए. पत्र में लगाए गए आरोपों को देखते हुए गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या सीएम को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए.

वहीं बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के बयान के मुताबिक मुंबई में जबरन वसूली चल रही थी और सचिन वाजे गृह मंत्री के एजेंट थे. बियर बार से लेकर अन्य जगहों से पैसे वसूले जा रहे थे. अनिल देशमुख को अब हटा दिया जाना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूजास्थल अधिनियम को लेकर अब मुस्लिम पक्ष पहुंचा SC, याचिका खारिज की मांग

Next Post

बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से दो बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियां चोरी, मचा हड़कंप

Next Post
बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से दो बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियां चोरी, मचा हड़कंप

बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से दो बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियां चोरी, मचा हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d