BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजनीतिक छुआछूत BJP का संस्कार नहीं: PM मोदी

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपनी पार्टी के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मना रही हैं. ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी सांसदों को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा राजनीतिक छुआछूत में भरोसा नहीं करती है और देश चलाने के लिए वह आम सहमति का सम्मान करती है. भाजपा के विचारक और जनसंघ के अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में भाजपा अपने विरोधियों के खिलाफ पूरी शक्ति से लड़ती है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि वह अपने राजनीति विरोधियों का सम्मान नहीं करती.

उन्होंने इस कड़ी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और पूर्व राज्यपाल एससी जमीर का लिया और कहा, ‘इनमें से कोई भी राजनेता हमारी पार्टी या फिर गठबंधन का हिस्सा कभी नहीं रहे. लेकिन राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे राजनीतिक दल हो सकते हैं, हमारे विचार अलग हो सकते हैं, हम चुनाव में पूरी शक्ति से एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि हम अपने राजनीतिक विरोधी का सम्मान ना करें.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘राजनीतिक अस्पृश्यता’ का विचार भाजपा का संस्कार नहीं है और आज देश भी इस विचार को अस्वीकार कर चुका है. उन्होंने सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और सरकार पटेल जैसी राष्ट्रीय विभूतियों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरी सरकारें ऐसा नहीं करतीं.

उन्होंने संसद में दिए उस बयान का भी उल्लेख किया कि सरकारें बहुमत से चलती हैं लेकिन देश आम सहमति से चलता है. मोदी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम इन्हीं से प्रेरित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीआरपी-सीआरपी संघ ने विधायक समरी लाल से की मुलाकात, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Next Post

काला हिरण मामला: जोधपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

Next Post
काला हिरण मामला: जोधपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

काला हिरण मामला: जोधपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d