BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Jharkhand:नियोजन नीति पर सियासत गर्म, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
झारखंड में केवल 70 रुपये में मिलेगी विदेशी शराब, राजस्व बढ़ाने और तस्करी रोकने को कई प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter



Ranchi:नियोजन नीति को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है. इसे लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. सरकार जहां अपनी नीति को जबरदस्त बता रही है, वहीं विपक्ष ने सरकार को ये कहकर कटघरे में खड़ा कर दिया है कि अगर उसकी नीति खराब तो थी, उसमें संशोधन करते, सुप्रीम कोर्ट क्यों चले गए?

दरअसल, हेमंत सरकार ने 3 फरवरी को रघुवर सरकार काल में बनाई गई नियोजन नीति को वापस लेने और इसे रद्द कर नई नीति नियोजन नीति लाने की घोषणा की है. इस फैसले पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व CM रघुवर दास सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि नियोजन नीति में कोई त्रुटि थी तो संशोधन करते, आखिर सरकार ने उसे रद्द क्यों किया? क्या नियोजन नीति के माध्यम से बाहरी लोगों को नौकरियां मिल रही थीं? अगर नियोजन नीति सरकार की नजरों में गलत थी, तो उसे सुप्रीम कोर्ट जाने की क्या जरूरत थी? इसके पूर्व सरकार ने हाईकोर्ट में नियोजन नीति के पक्ष में मजबूत दलील क्यों नहीं पेश की?उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं को तगड़ा झटका
रघुवर दास को जवाब देते हुए JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अब झारखंड को 11 और 13 जिलों में नहीं बांटा जाएगा. सभी 24 जिलों के लिए एक ही नियोजन नीति होगी. उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग आकर तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर नौकरी नहीं पा सकेंगे. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने युवाओं की भावानाओं के साथ छल किया है जो हेमंत सरकार में नहीं होगा. सुप्रियो भट्टाचार्य ने संकेत दिया है कि बजट सत्र में नई नियोजन नीति की घोषणा हो सकती है.सरकार से BJP ने किया ये सवाल- फिर सुप्रीम कोर्ट क्यों गए?

BJP के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने सरकार से सवाल पूछा है कि नियोजन नीति गलत थी तो राज्य सरकार ने उसे हाईकोर्ट में डिफेंड क्यों किया? फिर हाइकोर्ट में हारने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज क्यों किया? पहले कोर्ट से बिना स्टे ऑर्डर लिए नौ महीनों तक बहाली रोक की जाती है और साल भर के बाद खत्म कर दी जाती है, ये कैसा निर्णय है ? 11-13 जिलों के इतिहास, संस्कृत तथा संगीत के शिक्षक, PRT शिक्षक, पंचायत सचिव अभ्यर्थी, रेडियो ऑपरेटर, स्पेशल ब्रांच और उत्पाद सिपाही के हजारों अभ्यर्थी जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन होकर बस ज्वाइनिंग बाकी थी उनकी रोजी रोटी भी सरकार ने छीन ली है.

क्या थी पुरानी नियोजन नीति
14 जुलाई, 2016 को राज्य सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी कर नियोजन नीति लागू की गई थी. नियोजन नीति के अंतर्गत 13 जिलों को अनुसूचित और 11 जिलों को गैर अनुसूचित जिला घोषित कर दिया गया था. नियोजन नीति के अंतर्गत अनुसूचित जिलों की ग्रुप C और D की नौकरियों में वहीं के निवासियों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया था. यानी कि अनुसूचित जिलों की नौकरियों के लिए वही लोग अप्लाई कर सकते थे और नियुक्ति पा सकते थे जो इन जिलों के निवासी थे. इन जिलों की नौकरियों को यहीं के निवासियों के लिए पूरी तरह से आरक्षित कर दिया गया था, जबकि गैर अनुसूचित जिलों की नौकरियों के लिए हर कोई अप्लाई कर सकता था. राज्य सरकार ने यह नीति दस साल के लिए बनाई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदर अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से इलाज के अभाव में तड़प रहे 14 वर्षीय मासूम की मौत

Next Post

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी:गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से 46 IED बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

Next Post
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी:गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से 46 IED बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी:गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ जंगल क्षेत्र से 46 IED बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d