BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका-बेरमो उपचुनाव के लिए मतदान कर्मी रवाना

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
दुमका-बेरमो उपचुनाव के लिए मतदान कर्मी रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

कल सुबह सात बजे से डाले जाएंगे वोट

रांची: दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की देख-रेख में सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार को दुमका और बोकारो में बनाये गये सेंटर से मतदानकर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित कलस्टर और मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया.

बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की देख-रेख में सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर वन हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से आज मतदानकर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया.

कोविड-19 महामारी के कारण बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मतदान कर्मियों को आज सुबह अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया.  इस दौरान मतदान कर्मियों में भी उत्साह देखने को मिला. मतदान कर्मियों ने बताया कि कोरोना की वजह से इस बार काफी कुछ बदलाव किये गये.

निर्वाचन आयोग की ओर से कोविड-19 को देखते हुए इस बार मतदान को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ चुनाव कराना उनके लिए भी एक नया अनुभव होगा. 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. 

इधर, दुमका विधानसभा उप चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कल सुबह सात बजे से 368 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. आज दुमका पॉलिटेक्निक केंद्र से सभी मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए सुबह रवाना किया गया.  

मतदान कर्मियों को मतदाता सूची, इवीएम और अन्य उपकरणों के साथ मतदान केंद्रों के लिए आज सुबह से ही रवाना करने का सिलसिला शुरू हो गया.  ज्यादातर मतदान कर्मी अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं. कल सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा.  

कोविड-19 संक्रमण काल में झारखंड में पहली बार मतदान कराया जा रहा है. लिहाजा कोरोना से बचाव के सभी उपाय इन मतदान केंद्रों पर किये गये हैं और मतदान कर्मियों को रवाना करने वक्त भी इसकी झलक दिखी. मतदान पदाधिकारी भी काफी उत्साहित नजर आए.  

दुमका विधानसभा क्षेत्र के करीब ढ़ाई लाख मतदाता 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इनमें मुख्य तौर पर भाजपा की लुइस मरांडी और झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन शामिल हैं. यहां कुल मतदाताओं में 1, 26, 210 पुरुष और 1, 24 510 महिला मतदाता हैं. निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

https://bnnbharat.com/10-proposals-approved-02-cases-related/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, उग्रवादी हिंसा से जुडे़ 02 मामले भी स्वीकृत

Next Post

सभी विभागों से नये काम के लिए निकाली जा रही है संविदा: सत्यानंद भोक्ता

Next Post
दूसरे राज्यों में फंसे 9.32 प्रवासी श्रमिकों व छात्र-छात्राओं ने मांगी मदद: श्रम मंत्री

सभी विभागों से नये काम के लिए निकाली जा रही है संविदा: सत्यानंद भोक्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d