BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों के लिए 16 दिसंबर मतदान होगा. इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन 15 सीटों के लिए कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

इसमें शहरी क्षेत्र में 1805 और ग्रामीण क्षेत्र में 4296 मतदान केंद्र अवस्थित है. ये सभी मतदान केंद्र 3962 मतदान केंद्र भवनों में स्थित है. इन मतदान केंद्रों में कुल 47,85,009 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इन मतदाताओं में 25,40,794 पुरुष, 22,44,134 महिला, 81 थर्ड जेंडर और 95,795 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 34,106 और 66,321 दिव्यांग मतदाता हैं.

संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे.

4 जिलों में अवस्थित हैं 15 विधानसभा क्षेत्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में जिन 15 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, वे चार जिलों में अवस्थित है. इसके अंतर्गत देवघर जिले में मधुपुरु और देवघर, गिरिडीह जिले में बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह और डुमरी, बोकारो जिले में बोकारो और चंदनकियारी और धनबाद जिले के अंतर्गत सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र शामिल है.

दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही विशेष सुविधा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही है. इसके तहत चौथे चरण में 15 सीटों पर होनेवाले चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों में 2504 व्हील चेयर और 4039 वोलेंटियर्स की तैनाती की गई है. इसके अलावा उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए 3432 वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा.

221 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसके तहत बोकारो सीट से सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं, तो निरसा सीट के लिए सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

इसके अलावा मधुपुर से 13, देवघर से 13, बगोदर से 12, जमुआ से 14, गांडेय से 12, गिरिडीह में 12, डुमरी में 15, चंदनकियारी से 15, सिंदरी से 16, धनबाद से 22, झरिया में 17, टुंडी में 13 और बाघमारा से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

वेबकास्टिंग, महिला संचालित व आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चौथे चरण के चुनाव को लेकर 2122 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. वहीं 183 आदर्श मतदान केंद्र और 70 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

4 विधानसभा सीट के चुनाव में 1 से ज्यादा ईवीएम का होगा इस्तेमाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 15 सीटों पर होनेवाले चुनाव में रिजर्व समेत कुल 9902 बैलेट यूनिट, 7628 कंट्रोल यूनिट और 7931 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा सीटों के लिए 16 या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अंतर्गत बोकारो, सिंदरी, धनबाद और झरिया में एक से ज्यादा ईवीएम का इस्तेमाल होगा.

निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अंतर्गत देवघर जिले में 4 सहायक व्यय प्रेक्षक,16 उड़नदस्ता दल (एफएस) और 12 स्टैटिक सर्विलास टीम (एसएसटी) बनाई गई.

गिरिडीह जिले 6 सहायक व्यय प्रेक्षक, 18 एफएस और 18 एसएसटी, बोकारो जिले में 4 सहायक व्यय प्रेक्षक, 12 एफएस और 13 एसएसटी और धनबाद जिले में 9 सहायक व्यय प्रेक्षक, 45 एफएस और 18 एसएसटी का गठन किया गया.

इस तरह चौथे चरण के चुनाव को लेकर कुल 23 सहायक व्यय प्रेक्षक, 91 उड़नदस्ता दल और 61 स्टैटिक सर्विलांस टीम गठित की गई.

वहीं चौथे चरण में देवघर, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले में सुविधा ऐप्प पर कुल 3310 आवेदन मिले, जिसमें 2050 को स्वीकृति दे दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

पीड़िता के परिजनों से मिलें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

Next Post
पीड़िता के परिजनों से मिलें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

पीड़िता के परिजनों से मिलें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d