BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

18 विस सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in Uncategorized
18 विस सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

18 विस सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को सात जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के 18 निर्वाचन क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. हालांकि तीन बजे के पहले तक मतदान के लिए कतार में लग जाने वाले मतदाताओं को मतदान की अनुमति दी गयी. वहीं जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे.

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही अधिकांश मतदान केन्द्रों भी अब भी मतदाता वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं. दूसरे चरण में कुल दो सौ साठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जबकि 48.25 लाख मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिला था.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में शाम तीन बजे तक 66.38, घाटशिला में 64.47, पोटका में 61, सरायकेला में 57, चाईबासा में 63, मंझगांव में 67, जगन्नाथपुर में 60, मनोहरपुर में 60, चक्रधरपुर में 63, खरसावां में 60, तमाड़ में 67, तोरपा में 60, खूंटी में 59, मांडर में 61, सिसई में 68, सिमडेगा में 59 और कोलेबिरा में 57 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं जमशेदपुर पूर्वी में दोपहर तीन बजे तक 47 प्रतिशत और जमशेदपुर पश्चिमी में 43 प्रतिशत की खबर है.

आज जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. उनमें जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास, निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ चुनाव मैदान में हैं. वहीं तमाड़ सीट से पूर्व मंत्री राजा पीटर, विकास मुंडा और कुंदन पाहन प्रमुख प्रत्याशी हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर सीट से तथा दिनेश उरांव सिसई क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. खूंटी विधानसभा सीट से मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और घाटशिला से प्रदीप बलमुचू चुनाव मैदान में हैं. दूसरे चरण में ताजा जानकारी मिलने तक 59 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता का भरपूर समर्थन मिला कोल्हान की 20 सीटों में 18 पर जीत हासिल करेगी भाजपा – दीनदयाल वर्णवाल

Next Post

नक्सलियों ने वाहन को फूंका, हेली सर्विलांस जारी

Next Post
नक्सलियों ने वाहन को फूंका, हेली सर्विलांस जारी

नक्सलियों ने वाहन को फूंका, हेली सर्विलांस जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d