सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: अंतिम चरण में 20 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं, स्टार प्रचारकों एवं कार्यकर्ताओ ने पुरी ताकत झोंक दी है. जबकि आज शाम चुनाव प्रचार पर विराम लग गया.
आसनसोल के भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने आज जामताड़ा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया. बाबुल सुप्रियो के साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव रांची सांसद संजय सेठ मौजूद थे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री मथुरा महतो सहित अन्य दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
वहीं जिला प्रशासन निष्पक्ष, शांति पूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर पुरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गणेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों एवं पुलिस जवानो की तैनाती में स्वयं आवश्यक पहल कर रहे हैं.
उन्होंने ईवीएम संग्रह एवं मतगणना स्थल पत्थरचपड़ा स्थित पोलिटेकनिक कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

