BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदान शांतिपूर्ण, नहीं हुई कोई बड़ी घटना

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in Uncategorized
विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर आज थम जाएगा भोंपू का शोर, कभी साथ-साथ रहे आज हैं आमने-सामने

मतदान शांतिपूर्ण, नहीं हुई कोई बड़ी घटना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के कुल 81 सीटों में से 13 सीटों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके रहा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने आज संवाददाता सम्मेलन बताया कि पहले चरण के चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इस चरण की पूरी चुनावी प्रक्रिया के संचालन की लगातार और गहनता के साथ निगरानी की जा रही थी. इस चरण में ज्यादातर नक्सल प्रभावित इलाके होने की वजह से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया. संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कृपानंद झा और श्री शैलेश कुमार चैरसिया मौजूद थे.

मतदान के बाद मतदानकर्मियों और ईवीएम को सुरक्षित लाने की तैयारी

पहले चरण में 1269 मतदान केंद्रों पर पहुंचने हेतु मतदानकर्मियों को मतदान दिवस के दो दिन पहले रवाना किया गया था. यह 1269 मतदान केंद्र 1226 मतदान केंद्र भवनों में अवस्थित था. वहीं 6 जिलों में दुर्गम क्षेत्रों में अवस्थित 203 मतदान केंद्रों पर 448 मतदानकर्मियों को हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से पहुंचाया गया. वहीं, मतदान के उपरांत दूसरे दिन इन मतदान कर्मियों को सुरक्षित लाने के लिए पांच हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा.

9973 सेवा मतदाताओं को इश्यू किए गए थे पोस्टल बैलेट

पहले चरण के चुनाव को लेकर 9973 सेवा मतदाताओं के लिए ईटीपीबीएस से 9973 पोस्टल बैलेट इश्यू किए गए थे. इस चरण में 13 सीटों के लिए कुल 189 प्रत्याशियों में से 174 पुरुष और 15 महिला प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो चुकी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण के चुनाव को लेकर 13 सामान्य प्रेक्षक, 7 व्यय प्रेक्षक, 6 पुलिस प्रेक्षक और 548 माइक्रो ऑब्जर्वर प्रतिनियुक्त किए गए थे, वहीं 4892 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 20 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए गए थे.

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए वृहत स्तर पर चला स्वीप कार्यक्रम

पहले चरण के सभी 4892 मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला का गठन किया जा चुका था. इसके साथ मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्टेट आईकॉन के द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया. आकाशवाणी के माध्यम से रेडियो जिंगल, एल.ई.डी वाहन के साथ-साथ सिनेमा हॉल और टीवी चैनलों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरुक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया. ईवीएम तथा वीवीपैट के इस्तेमाल को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर मतदातों को जानकारी दी गई. चुनाव से संबंधित सभी सूचनाएं प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया यथा-फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्स एप्प और इंस्टाग्राम के द्वारा दी गई. इसके अतिरिक्त रींतहवअ.जअ के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग भी किया गया.

सुविधा एप्प पर मिले आवेदनों और सी-विजिल पर मिली शिकायतों का ससमय निष्पादन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार यथा सभा और रैली हेतु अनुमति देने के लिए सुविधा एप्प का उपयोग किया जा रहा है. इस एप्प पर पूरे राज्य से अबतक कुल 8242 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें 4669 को समय पर निष्पादित किया गया. पहले चरण में कुल 4073 आवेदन सुविधा एप्प पर मिले और 2155 पर कार्रवाई की गई.वहीं, पहले चरण में सी-विजिल पर 1 नवंबर 2019 से 30 नवंबर 2019 तक कुल 267 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से निर्वाची पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा 230 शिकायतों को ड्रॉप कर दिया गया और 32 मामलों का निष्पादन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिकॉर्ड 84.42 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

Next Post

भाजपा 11 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी: लक्ष्मण गिलुवा

Next Post
भाजपा 11 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी: लक्ष्मण गिलुवा

भाजपा 11 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी: लक्ष्मण गिलुवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d