BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों के गढ़ में मतदान कराने पहुंचे मतदानकर्मी

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in Uncategorized
नक्सलियों के गढ़ में मतदान कराने पहुंचे मतदानकर्मी

नक्सलियों के गढ़ में मतदान कराने पहुंचे मतदानकर्मी

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: लोकतंत्र के इस महापर्व में मन में न कोई आशंका है, न कोई डर व भय है. बस हमारा एक ही लक्ष्य है मतदान कराना. उक्त बातें मतदानकर्मियों ने कही. 30 अप्रैल को पहले फेज का मतदान होगा. गुमला प्रशासन ने नक्सल प्रभावित बूथों के लिए पूरी तैयारी की है. गुरुवार को गुमला के पुग्गू हवाई अडडा से मतदानकर्मियों को सेना के हेलीकॉप्टर से पेशरार कलस्टर भेजा गया.

पेशरार भाकपा माओवादियों का गढ़ है. यहां पग-पग पर नक्सलियों का खतरा बना रहता है, इसलिए सुरक्षा के ख्याल से मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से पेशरार भेजा गया. सभी मतदानकर्मी 11 बजे तक पेशरार कलस्टर पहुंच गये. इधर, 33 बूथों के मतदानकर्मियों को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से कलस्टर पहुंचाया गया. जब मतदानकर्मी घर से निकले तो पहले भगवान की पूजा अर्चना की. परिवार के लोगों ने भी कहा कि आप जायें और लोकतंत्र की जीत करवा कर आयें.

सुबह सभी मतदानकर्मी पुग्गू स्थित हवाई अडडा पहुंचे. जहां से उन्हें छह ग्रुप में बांटकर भारतीय वायु सेना के जवानों ने कलस्टर पहुंचाया. रवानगी के समय मतदान कर्मियों के चेहरे पर खुशी भी दिखी और भय भी. खुशी इस बात की दिखी कि लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए उनसे सहयोग लिया जा रहा है. वहीं भय इस बात का दिखा कि वे जिन क्षेत्रों में जा रहे हैं, वह क्षेत्र कभी उग्रवादियों का गढ़ हुआ करता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांके से 12, सिल्ली से 15, खिजरी से 14, हटिया से 22 और रांची से 12 उम्मीदवार मैदान में

Next Post

NH-75E के मुख्य स्थानों पर काॅनकेव मिरर अधिष्ठापित

Next Post
NH-75E के मुख्य स्थानों पर काॅनकेव मिरर अधिष्ठापित

NH-75E के मुख्य स्थानों पर काॅनकेव मिरर अधिष्ठापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d