रांची: लॉकडाउन को देखते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सभी लोक सुनवाईयों को स्थगित कर दिया है. अगली तारीख तय करने के बाद संबंधितों को सूचना दी जाएगी. इस सबंध में पर्षद ने नोटिस जारी किया है.
पर्षद के सदस्य सचिव राजीव लोचन बक्शी ने बताया कि कोरोना के विश्वव्यापी प्रभाव के मद्देनजर और सरकार के आदेश पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का कार्यालय अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.
वर्तमान में सरकार द्वारा पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है.
इस संदर्भ में 15 मई तक पूर्व निर्धारित सभी लोक सुनवाईयों को वर्तमान में स्थगित कर दिया गया है. अगली तिथि तक लॉकडाउन समाप्त होने के बाद निर्धारत करते हुए समाचार पत्रों के माध्याम से दी जाएगी.

