गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात के शिवली कस्बे में 44 लाख रुपए की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा है. इस पशु चिकित्सालय के निर्माण में धांधली का आरोप ग्रामीणों ने लगाकर शिकायत एसडीएम से की है.
साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया पिछली बार शिकायत पर एसडीएम मौके पर जाकर निर्माण में लगे लोगों को चेतावनी भी दी थी. इसके बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा है.
कस्बे के साहुल दीक्षित, मनीष कुमार, विजय कुमार, राजकुमार ने बताया कि निर्माण में बेहद घटिया किस्म की ईंटो को लगाया जा रहा है. साथ ही अन्य सामग्री मानक अनुरूप नहीं है. उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के अवर अभियंता चंद्रशेखर मिश्र को यह भी नही पता है कि मौके पर निर्माण का कोई बोर्ड लगा है कि नहीं. एसडीएम मैथा रामशिरोमणि ने कहा कि लापरवाही बरतने पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा.

