BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘पॉपुलर सेक्सपर्ट’ डॉ. महिंदर वत्स का 92 साल की उम्र में निधन

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
‘पॉपुलर सेक्सपर्ट’ डॉ. महिंदर वत्स का 92 साल की उम्र में निधन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत के प्रसिद्ध ‘सेक्सपर्ट’ डॉ. महिंदर वत्स का सोमवार सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बच्चों ने एक बयान जारी कर ये जानकारी साझा की है. बयान में लिखा था- “पिताजी कई आयामों के व्यक्ति थे. उन्होंने अपनी शर्तों पर शानदार जीवन जीया.” वत्स भारत में सेक्स एजुकेशन और सेक्स काउंसलिंग के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण शख्स थे.

अपने करियर के शुरुआती 40 साल उन्होंने एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (gynecologist) और प्रसूति रोग विशेषज्ञ (obstetrician) के रूप में अभ्यास किया. फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लिए एक सलाहकार के रूप में काम करते हुए, उन्होंने यौन परामर्श (sexual counseling) और शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया. 1974 में इस संस्थान ने सेक्स एजुकेशन, काउंसलिंग और थैरेपी सेंटर शुरू किया. ये भारत में ऐसा पहला प्रयास था.

1980 के शुरुआती सालों में वत्स ने काउंसलिंग और एजुकेशन के लिए अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी. उन्होंने लोगों से संवाद करने और उनकी सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए अखबारों में कॉलम भी लिखे. एक कॉलमकार के तौर पर उनके करियर की शुरुआत 1960 के दशक में ही हो गई थी, जब वो महिलाओं की एक मैग्जीन में स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते थे.

“आस्क द सेक्सपर्ट” (Ask The Sexpert) कॉलम से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली. ये कॉलम 15 सालों तक मुंबई मिरर में छपता रहा. इन कॉलमों को जोड़कर साल 2015 में एक किताब- इट्स नॉर्मल (It’s Normal) शीर्षक के साथ सामने आई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन: किसानों पर 1300 से ज्यादा मोबाइल टॉवरों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Next Post

ICC ने विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

Next Post
टूर्नामेंट जीतना लक्ष्य, परिणामों के बावजूद टीम को नहीं छोड़ूंगा: विराट कोहली

ICC ने विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d