BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोर्न वेबसाइट का डेटा लीक, यूजर्स को ब्लैकमेल कर रहे हैकर्स

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
जामताड़ा के साइबर ठगों ने बटोरी सुर्खियां, अमेरिका करेगा रिसर्च, जानें पूरा खेल…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इन दिनों डेटा लीक होने आम बात हो गई है. आए दिन खबरें आती हैं कि इस नामी वेबसाइट का डेटा हैक हो गया. इस डेटा के बदले हैकर्स यूजर्स को ब्लैकमेल करते हैं और उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं. कुछ ऐसा ही हाल ही में हुआ है. एक फेमस पोर्न वेबसाइट का डेटा लीक हो गया है, जिसमें यूजर्स की पर्सनल जानकारी, जैसे- नाम व ईमेल आईडी शामिल है.

हैकर्स इस डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को ब्लैकमेल करने या साइबर अटैक के लिए कर सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, MyFreeCams नाम की पोर्न वेबसाइट का डेटा लीक हुआ है. लीक डेटा में करीब 20 लाख यूजर्स की जानकारी शामिल है. डेटा को ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है, जिसमें यूजर्स का ईमेल एड्रेस, यूजरनेम और पासवर्ड तक शामिल है.

यूजर डेटाबेस को हैकर्स के एक मशहूर फोरम पर बेचा जा रहा है. यहां 10 हजार यूजर्स के डेटा के बदले बिटकॉइन के रूप में 1500 डॉलर मांगे जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि 10 हजार यूजर्स के डेटा को खरीदने वाले इससे कम से कम 10 हजार डॉलर कमा सकता है. खबर मिलने के बाद खुद पोर्न वेबसाइट ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने यूजर्स को सूचित करके पासवर्ड को रिसेट कर दिया है.

चोरी हुए डेटा का एक सैंपल देखकर पता चलता है कि इसमें यूजरनेम, ईमेल-एड्रेस, मायफ्रीकैम्स टोकन बैलेंस और पासवर्ड की जानकारी एक प्लेन टेक्स्ट के रूप में लिखी है. MyFreeCams एक पॉप्युलर पोर्न वेबसाइट है, जिसके करीब 7 करोड़ मंथली विजिटर्स हैं. यह 27वीं सबसे पॉप्युलर अडल्ट साइट है. अगर आप भी MyFreeCams यूजर हैं तो बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्द अपनी यूजरआईडी का पासवर्ड बदल लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे क्वार्टर में मिला 3 जिंदा बम, किया गया निष्क्रिय

Next Post

शोपियां एनकाउंटर में खुलासा, सेना के कप्तान और दो अन्य ने किया सबूत मिटाने का प्रयास

Next Post
शोपियां एनकाउंटर में खुलासा, सेना के कप्तान और दो अन्य ने किया सबूत मिटाने का प्रयास

शोपियां एनकाउंटर में खुलासा, सेना के कप्तान और दो अन्य ने किया सबूत मिटाने का प्रयास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d