BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूनिवर्सिटी वेबिनार के दौरान अश्लील तस्वीरें हुई शेयर, कानूनी कार्रवाई की मांग

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
यूनिवर्सिटी वेबिनार के दौरान अश्लील तस्वीरें हुई शेयर, कानूनी कार्रवाई की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के दुमका स्थित सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित वेबिनार के दौरान अश्लील फोटो का कोलार्ज का स्क्रीन शेयर हो गया. यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, अज्ञात शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है. प्रशासन ने आरोपी को चिन्हित कर पुलिस एक्शन के लिए शिकायत की है. 

असल में, मानवाधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को आयोजित वेबिनार के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने लिंक पर आपत्तिजनक तस्वीरों का कोलार्ज शेयर कर दिया था.

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एसपी अंबर लकड़ा से अश्लील तस्वीर शेयर करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है. सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोना झरिया मिंज ने दुमका की एसपी अंबर लकड़ा को पूरे मामले की जानकारी देकर आरोपी को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत पत्र भी पुलिस को सौंपा है.

असल में, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में इंटर्नल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर से बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया था. इस वेबिनार में जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर बुलबुल धर जेम्स मुख्य वक्ता थीं. वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोना झरिया मिंज जुड़ी हुई थीं.

इसी वेबिनार में किसी ने अश्लील फोटो स्क्रीन शेयर कर दिया था. इस मामले में वेबिनार संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर इस अश्लील हरकत के बारे में पुलिस को लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया थे. एसपी अंबर लकड़ा ने मीडिया को बताया कि यूनिवर्सिटी से लिखित शिकायत मिली है. इसपर कानूनी कार्रवाई का निर्देश इलाके के थाना प्रभारी को दे दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टूटा शेयर बाजार, 250 अंक फिसला सेंसेक्स

Next Post

मोदी सरकार के लिए किसान खालिस्तानी और असंतुष्ट छात्र हैं देशद्रोही: राहुल गांधी

Next Post
प्रवासी मजदूरों और गरीबों का भरोसा उठ गया: राहुल गांधी

मोदी सरकार के लिए किसान खालिस्तानी और असंतुष्ट छात्र हैं देशद्रोही: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d