BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया का पॉजिटिव साइड अभी भी मौजूद है: करन आनंद

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
सोशल मीडिया का पॉजिटिव साइड अभी भी मौजूद है: करन आनंद
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सोशल मीडिया को लेकर हमेशा से राय दो वर्गों में विभाजित होती है, लेकिन यह मंच जरूरतमंदों के जीवन को भी बदल देने की ताकत रखता है. दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क के किनारे एक ढ़ाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग दंपति को सोशल मीडिया ने मुस्कुराने की वजह दी.

दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें ‘बाबा का ढ़ाबा’ चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति रो रहे थे, क्योंकि वे कमाई नहीं कर पा रहे थे. कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी वीडियो साझा करके उनकी मदद की अपील की. बॉलीवुड एक्टर करन आनंद ने भी सोशल मीडिया के इस पॉजिटिव साइड की प्रशंसा की.

करन आनंद ने कहा ” हमने हमेशा से ही सोशल मीडिया के नेगेटिव साइड की बात की है, कभी इसका पॉजिटिव साइड देखने की कोशिश ही नहीं की. लेकिन कई बार यह मंच किसी गरीब , जरूरतमंद की पूरी दुनिया ही बदल देता है. जिसका साक्षात उदाहरण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क के किनारे ढ़ाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग दंपति के चेहरे की मुस्कराहट से साफ झलकता है.

जी हां ,’ बाबा का ढ़ाबा’ नाम से फेमस हुए बुजुर्ग दंपति की खुशी सोशल मीडिया की ही देन है. इसलिए मैं यह कहना चाहूंगा कि किसी सुविधा या टेक्नोलॉजी का उपयोग किस तरह पॉजिटिव तरीके से करना है, यह हमारे दिमाग और धारणा पर निर्भर करता है. “

अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं. असल में उन्हें पहचान फिल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली. उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल भी किया था. जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया.

2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में युवराज के किरदार को प्रसंशकों का काफी प्यार मिला और बहुत जल्द लॉकडाउन के खत्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे. हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की, जो जल्द ही रिलीज होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें नवरात्रि के किस दिन पहने जाते हैं कौन से रंग के कपड़े…

Next Post

आज से खुलेंगे सिनेमाघर, बरतनी होंगी ये सावधानियां

Next Post
अनलॉक-3 में खुल सकते हैं सिनेमा हॉल, मेट्रो-स्कूल पर जारी रहेगी पाबंदी

आज से खुलेंगे सिनेमाघर, बरतनी होंगी ये सावधानियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d