BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में पहली बार हुआ कोरोना संक्रमित के शव का पोस्टमार्टम, मिली कई अहम जानकारी

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
देश में पहली बार हुआ कोरोना संक्रमित के शव का पोस्टमार्टम, मिली कई अहम जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस दौरान देश में पहली बार किसी कोरोना मरीज की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ है. इस पोस्टमार्टम के पीछे डॉक्टरों की टीम का उद्देश्य ये जानना था कि एक मृत व्यक्ति के शरीर में कोरोना संक्रमण कितने समय तक रहता है और इस दौरान ये किन-किन अंगो को प्रभावित करता है.

पीपीई किट पहन कर किया पोस्टमॉर्टम

दरअसल, भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) से पॉस्टमार्टम की मंजूरी मिलने के बाद ही बीते रविवार को संक्रमित व्यक्ति की बॉडी पर रिसर्च की गई. संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम करते समय डॉक्टर्स की टीम ने पीपीई किट समेत अन्य सुरक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस का पालन किया.

शव के पोस्टमॉर्टम का ये पहला मामला

अब इस मामले में एम्स भोपाल का कहना है कि रिसर्च के लिए कोरोना संक्रमित शव के पोस्टमार्टम का ये पहला मामला है. रिसर्च को पूरी करने के लिए अभी और संक्रमित शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद ही फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी.मामले की अधिक जानकारी देते हुए भोपाल एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर सरमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम से शरीर के अंगों पर कोरोना वायरस के पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी.

ये जानने के लिए किया पोस्टमॉर्टम

उन्होंने बताया इस दौरान पता चल सकेगा कि संक्रमित होने के बाद यह वायरस दिल, फेफड़े, दिमाग या दूसरे अंगों पर किस तरह से और कितना प्रभाव डालता है. पोस्टमार्टम के दौरान फॉरेंसिक मेडिसिन के अलावा तीन अन्य टीमों ने भी शव का पोस्टमार्टम किया.

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना से अब तक 27,01,604 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 51,925 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. संक्रमण से 19,76,248 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,72,924 हो गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 233 अंक बढ़त, निफ्टी 11,300 के पार

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की मजबूती

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 233 अंक बढ़त, निफ्टी 11,300 के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d